logo

रांची : डायन-बिसाही के शक में हत्या, पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल   

angada.jpg

रांची 

रांची के अनगड़ा के जरगा तेतरटोली गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। हत्या के आरोप में अब पुलिस ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक व्यक्ति का नाम बालेश्वर उरांव (60), पिता डोमना उरांव बताया गया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस दल ने छापेमारी की और आरोपी 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या कल यानी मंगलवार को की गयी है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में इस संबंध में कांड संख्या 46-24, धारा 302/201/148/324/504/506-34 के तरहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इन महिलाओं को किया गया गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया है कि सभी महिलाओं ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम हैं- अनिमा मुंडा, पति संतोष जय, जूलियानी तिर्की, पति- दिलीप उरांव, दशमी देवी, पति पप्पू उरांव और दुलिया उरांव, पति-अनूप उरांव हैं। पूछताछ के बाद महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गयी लाठी-डंडा और पत्थर भी बरामद किया है। इन पर खून के धब्बे लगे होने की बात कही गयी है। 

ये लोग थे छापेमारी दल में 
गांव में छापेमारी करने वाले पुलिस दल में थान प्रभारी चमरा मिंज, पुअनि उत्तम कुमार पासवान  (अनुसंधानकर्ता), पुअनि रवि शंकर सिंह, दिलीप कुमार दास, संजय कुमार, सरयू राम, गृह रक्षक रिकी टोप्पो और सरिता कुमारी शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि अतिरिक्त पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - MurderwitchcraftarrestJharkhand News